वर्षा ऋतु मे होने वाली बिमारियो के रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करेः-कलेक्टर –

( सिंगरौली )

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि वर्षा ऋतु मे  होने वाली वर्षा जनित बिमारियो के रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम करे।उन्होने निर्देश दिया कि दूर दराज के स्वास्थ्य केन्द्रो मे आवश्यक दवाईयो का भण्डारण सुनिश्चित कराये। कलेक्टर ने कहा कि  कि डायरिया एवं पीलिया जैसी बिमारियो की रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक करे। मलेरिया  से बचाव के लिए आम लोगो को समझाईस दे कि  घर के आस पास पानी जमाव न होने दे।
कलेक्टर ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर पशुओ का टीकाकरण कराये।  सभी पशु चिकित्सालयो मे पशुओ के टीकारण करने वाली वैक्सीन उपलंब्ध रहे। उन्होने निर्देश दिया कि पशुओ के टीकाकरण के प्रगति जानकारी से अवगत कराये।
नकली खाद बीज बेचने वालो पर कार्यवाही करने के दिये निर्देशः- कलेक्टर श्री मीणा ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिये कि जिले मे  बीज  विक्रय करने वाले दुकानदारो के दुकानो की समय समय पर अभियान चलाकर कर जॉच कराये। अगर को कोई  दुकानदार नकली बीज बेचते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करे। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिले के किसानो को पर्याप्त मात्रा मे अच्छी गुणवत्त के बीज उपलंब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होने निर्देश दिया कि खाद का भण्डारण भी पर्याप्त मात्रा मे किया जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें