मुर्गियों से नहीं फैलता कोरोना –

( सतना )

पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुर्गियों से कोरोना फैलने की बात झूठी अफवाह है। पशुपालन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के कुक्कुट उत्पादों से कोरोना फैलने की बात पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन है तथा कुक्कुट उत्पादों का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है।
संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. रोकड़े ने बताया कि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने भी सभी राज्यों के सचिवों को पत्र के जरिये सूचित किया है कि मुर्गी पालन से मनुष्यों में कोरोना का संक्रमण नहीं होता तथा इनका सेवन न केवल सुरक्षित है बल्कि यह प्रोटीन से भरपूर सस्ता खाद्य पदार्थ है जो मनुष्यों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कईं बीमारियों के संक्रमण को भी रोकता है। डॉ. रोकड़े ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने पत्र में कुक्कुट उत्पादों का उपयोग नहीं करने तथा मुर्गी पालन फार्म को शीघ्र बंद करने जैसे कोई दिशा-निर्देश या चेतावनी-पत्र जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कुक्कुट उत्पादों का उपयोग पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इनसे अभी तक किसी भी प्रकार के कोरोना संक्रमण का कोई संकेत विश्व में कहीं भी नहीं मिला है। संचालक पशुपालन ने साफ किया है कि उपयोगकर्ता अफवाहों से सतर्क रहें। चिकन तथा अंडों का उपयोग पूर्णतरू सुरक्षित है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें