कृषि यंत्रों के लिये करें आवेदन –
( टीकमगढ़ )
उपसंचालक कृषि ने जानकारी दी है कि वर्ष 2020 -21 हेतु टीकमगढ़ जिले के लिये कृषि यंत्रों के लिये लक्ष्य जारी किये गये हैं। तदनुसार रोटावेटर के लिये 29, सीड ड्रिल के लिये 50, पावर वीडर के लिये 11, लेजर लेण्ड लेवलर के लिये 4, पावर टिलर-8 बी.एच.पी के लिये एक, क्लीनर-कम-ग्रेडर/मिनी दाल मिल के लिये 4, पॉवर स्प्रेयर/बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित) के लिये 15, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल के लिये 16 तथा रिज फरो प्लांटर के लिये 11 ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 22 जून 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरुद्ध लॉटरी 23 जून 2020 को सम्पादित की जायेगी, तत्पष्चात चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। किसान अपने समीप के कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से इच्छुक कृषि यंत्र हेतु आवेदन कर सकते हैं।
