तालाबों/जलाशयों को मछली पालन हेतु पट्टे पर दिये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित –

( टीकमगढ़ )

म.प्र. शासन मछली पालन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ के अंतर्गत भितरवार तालाब तथा सिंचाई तालाब देरी सिंचाई जलाशयों को मत्स्य पालन हेतु 10 वर्ष के लिये पट्टे पर दिये गये थे, जिनकी अवधि 30 जून 2020 को समाप्त हो रही है। इन तालाबों को शासकीय नियमों शर्तों तथा मछुआ जाति/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/सहकारी समितियां, मछुआ जाति/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के स्व सहायता समूह एवं मछुआ जाति/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के व्यक्ति को प्राथमिकता क्रम में पुन: मत्स्य पालन हेतु प्रदाय किया जाना है।
इस हेतु इच्छुक पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां/स्व-सहायता समूह/मछुआ समूह 25 जून 2020 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक पंजीकृत समिति/स्व-सहायता समूह/अपने आवेदन के साथ प्रस्ताव सदस्य सूची, पंजीयन प्रमाण-पत्र, आय-व्यय की जानकारी अनिवार्यता संलग्न करें। पट्टा लीज राषि की बकायादार होने की स्थिति में प्राथमिकता नहीं होगी। निर्धारित तिथि के पष्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। पट्टा नियम एवं शर्तों की जानकारी कार्यालय समय में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ के सहायक संचालक मत्स्य उद्योग टीकमगढ़ एवं कार्यालय सहायक मत्स्य अधिकारी बल्देवगढ़ में देखी जा सकती है। बकायादार होने पर प्राथमिकता नहीं दी जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें