प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घर पर रहकर किया योग

कटनी विश्व योग दिवस पर कोऱाना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जिले में कही भी सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित नही किए गए। विश्व योग दिवस पर सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, योग सस्थाओ के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र छात्राओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घर में ही परिवार के सदस्यों के साथ योग किया।

कलेक्टर शशिभूषण सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री सिंह ने अपने निवास पर ही प्रातः सामान्य प्रोटोकॉल के तहत योग किया। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने भी निज निवास पर अपनी पुत्री ओजस शाक्यवार के साथ योग किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर के सिंह ने भी अपने निवास पर योग किया। जिले के आयुष औषधालयों में भी चिकित्सकों ने अपने स्टाफ के साथ योग आसन किये। जिले के विद्यालयो के व्यायाम निदेशको ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योग क्रियाये कराई। इसी प्रकार स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी अपने अपने घरो मे योग दिवस पर योगासन किये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें