पनिहाई कॉलोनी कैमोर कन्टेनमेन्ट जोन घोषित
कटनी – कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील अन्तर्गत कैमोर में पनिहाई कॉलोनी पीटीआरटी में एक कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर दीक्षित मोहल्ला क्षेत्र को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(2) के प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशि भूषण सिंह नें विजयराघवगढ़ तहसील अन्तर्गत कैमोर में पनिहाई कॉलोनी पीटीआरटी को एपी सेन्टर व कन्टेन्मेण्ट जोन घोषित कर दिया है। कन्टेनमेन्ट जोन अन्तर्गत इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 8 में पनिहाई कॉलोनी पीटीआरटी में प्रभावित 5 मकानों को शामिल किया गया है। कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में एस.डी.एम प्रिया चन्द्रावत इंसीडेंट कमांडर, तहसीलदार महेन्द्र पटेल, सहायक इंसीडेंट कमांडर और थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ पंकज शुक्ला नोडल अधिकारी पुलिस होगें। इसके अलावा सीएमओ नगर परिषद् कैमोर लालजी ताम्रकार नोडल अधिकारी नगर परिषद्, खण्ड चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं नायब तहसीलदार जीतेन्द्र कुमार पटेल को नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रुम नियुक्त किया गया है।
कन्टेनमेन्ट एरिया के अन्तर्गत आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐरिया के सभी निवासी अपनें अपने घरों में रहेगें। कम्पलीट लाकडाउन के तहत पैरामीटर कंट्रोल के लिये आवश्यक सुविधाओं के अलावा किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
कन्टेनमेन्ट एरिया के लिए सी.एम.एच.ओ. द्वारा गठित आर.आर.टी और पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य कार्य की सतत निगरानी रखेगें। फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्यकर्ता एल.एम.बी ए एन एम, आशा आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर की टीमें कन्टेनमेन्ट क्षेत्र के समस्त घरों का सर्विलांस स्वास्थ्य सर्वे करेगी। नगर परिषद् की टीम क्षेत्र का सेनेटाइजेशन करेगी तथा जोन में समस्त आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेगी। पूरे कन्टेनमेन्ट जोन की निगरानी के लिए सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाये गये है। कन्टेनमेन्ट क्षेत्र के लिये गठित दल प्रत्येक दिन की गई कार्यवाही की रिपोर्ट अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी को प्रस्तुत करेगें। आयुष विभाग के दल द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्वि की औषधियों के घर -घर वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

