अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
कटनी – नेहरु युवा केंद्र कटनी (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में कटनी जिले के बडवारा, ढीमरखेड़ा, बहोरिबंद, विजयराघवगढ़, रीठी एवं कटनी विकासखण्ड के विभिन्न गाँव में युवा मंडल/महिला मंडल के सहयोग से गतदिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए घर पर रहकर योग की गतिविधियां आयोजित की गई। जिला युवा समन्वयक कीर्तिका कुहर ने बताया कि इस अवसर पर स्वयंसेवको के माध्यम से आयुष मंत्रालय द्वारा अयोजित मेरा जीवन मेरा योग विडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। योग में रूचि रखने वाले लोगों के विडियो प्रतियोगिता में भेजे गए एवं ई-पोस्टर के माध्यम से छटे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जन-जन को जागरूक किया गया। जिसमे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, योगासन पद्मासन, वज्रासन, भद्रासन, सिंहासन आदि योग के बारे में विडियो लाइव के माध्यम से युवाओ तक पहुचाया गया।
विशेषज्ञों ने बताया है कि योग का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। आज इस कोरोना बीमारी के बीच योग से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर सकते है। जिससे हम सुरक्षित रह सकते है और हमारा परिवार भी सुरक्षित रह सकता है। योग से रक्त का संचार सही होता है तथा ध्यान केन्द्रित होकर स्थिर दिमाग में मानसिक विकास होता है। विशेषज्ञों ने कहा कि आप अपने आस पास के लोगों को योग के लिए प्रतिदिन प्रेरित करें ताकि सभी लोग स्वस्थ रह सके।
