सुरम्य पार्क में बच्चों के लिये फिर शुरु हुई खिलौना ट्रेन

कटनी  नगर निगम कटनी के अन्तर्गत कटायेघाट के समीप विकसित सुरम्य पार्क में कई वर्षों से बंद पड़ी बच्चों की खिलौना ट्रेन फिर शुरु हो गई है। विधायक संदीप जायसवाल तथा कलेक्टर और प्रशासक नगर निगम शशिभूषण सिंह ने खिलौना ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, एसडीएम बलबीर रमन, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, तहसीलदार मुनौव्वर खान, रामरतन पायल सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित थे।

            अमृत योजना अन्तर्गत कटनी के वार्ड क्रमांक 43 में लगभग साढ़े 12 एकड़ क्षेत्र में सुरम्य पार्क का विकास कर पर्यावर्णीय और बच्चों के आकर्षण की मुख्य केन्द्र वर्षों से बंद पड़ी खिलौना ट्रेन को पुनः प्रारंभ किया गया है। ट्रेन के ट्रैक का सुधार कर 32 सीटर नई ट्रेन नागपुर से मंगाकर बच्चों के लिये पुनः शुरु कर दी गई है। विधायक श्री जायसवाल, कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने पूरे सुरम्य पार्क का भ्रमण कर सुरम्य पार्क के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सुरम्य पार्क में कृत्रिम झरने, मोटर वोट, 2 स्वीमिंग पूल सहित लगभग 2 किलोमीटर का पाथवे भी विकसित किया गया है। आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह ने बताया कि सुरम्य पार्क के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया गया है। वहीं सामने की ओर पेवर ब्लॉक युक्त वाहन पार्किंग विकसित की गई है। सुरम्य पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिये आकर्षक साज-सज्जा, डक, मेरीगो राउण्ड, स्प्रिंग सीसा, स्ट्रेट स्लाईड, बैलेंसिंग ब्रिज, पैरेलल बार की उपलब्धता की गई है। पार्क में 3 सीटर डेकोरेटिव बैंच भी 25 नग लगाई जायेंगी। सुरम्य पार्क के टिकट घर के पास के क्षेत्र को सैल्फी पॉईन्ट के रुप में विकसित किया जा रहा है।

            सुरम्य पार्क में पहाड़ी की ओर विधायक श्री जायसवाल, कलेक्टर श्री सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण भी किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें