जिला अस्पताल में लगी ट्रू-नाट मशीन

कोरोना की प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध

कटनी  जिला चिकित्सालय कटनी में कोरोना वायरस संक्रमण की प्रारंभिक जांच (स्क्रीनिंग) के लिये ट्रू-नाट मशीन उपलब्ध हो गई है। ट्रू-नाट मशीन को जिला चिकित्सालय की प्रथम मंजिल में लैबोरेटरी में स्थापित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदत्त ट्रू-नाट मशीन का संचालन प्रारंभ कर 23 जून को 5 नमूनों की जांच की गई है। मशीन का संचालन डॉ0 देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में तकनीशियनों का दल करेगा। इस मशीन से कोरोना संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग की जायेगी। सैम्पल के मशीन से जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे संक्रमण मुक्त अर्थात निगेटिव माना जायेगा और पुष्टि के लिये आईसीएमआर जबलपुर नमूने नहीं भेजे जायेंगे। नॉर्म्स के मुताबिक मशीन द्वारा नमूने का रिजल्ट पॉजीटिव पाये जाने पर नतीजे की पुष्टि जबलपुर के आईसीएमआर से सैम्पल भेजकर करानी होगी। कोरोना वायरस जांच के लिये स्थानीय सुविधा उपलब्ध हो जाने से जिले के कोरोना संदिग्ध की जांच आसान और कम समय में हो सकेगी। ट्रू-नाट मशीन द्वारा 15-20 सैम्पल प्रतिदिन परीक्षण किये जा सकेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें