अधिकारी विधानसभा उपचुनाव में मिली जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें- कलेक्टर

( मुरैना )

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंकादास ने निर्देश दिये कि मुरैना जिले में 5 विधानसभाओं के उपचुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न हों इसके लिये सभी अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अधिकारी चुनाव कार्य को प्राथमिकता दें। ये निर्देश उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिये बनाये गये नोडल अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तरूण भटनागर, अपर कलेक्टर श्री एसके मिश्रा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफीसर एवं चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिये बनाये गये नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दास ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 मुरैना जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में कराये जाने हैं जिसमें 04 जौरा, 05 सुमावली, 06 मुरैना, 07 दिमनी एवं 08 अंबाह चुनाव निकट में होने हैं। इसके लिये समस्त जिलाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। अधिकारी अपने विभागीय कार्य के साथ साथ उपचुनाव में मिली जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुरूप निर्धारित तिथि तक मिली जिम्मेदारी को मूर्त रूप दें। उन्होने कहा कि चुनाव कार्य में ईव्हीएम प्रबंधन, परिवहन, प्रशिक्षण, सामग्री प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, स्वीप, कानून व्यवस्था, पुलिस प्रबंधन, मीडिया, संचार एवं सूचना प्रबंधन, मतदान दल वाहन एवं पथ प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं वापसी, पोस्टल बैलेट ईवीसी, ईटीबीपीएस, सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी, प्रेक्षक, शिकायत प्रबंधन, पेड न्यूज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में नामांतरण प्रक्रिया मूलभूत सुविधायें एवं सुगम्य, प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना, लाइट व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, कम्यूनिकेशन एवं कंट्रोल रूम की समस्त व्यवस्थायें, चिकित्सा व्यवस्था, साफसफाई एवं पेयजल, निर्वाचन प्रबंधन आदि पर विस्तार से निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नये नये नियमों का अधिकारी अवलोकन करें उसी तर्ज पर मिली जिम्मेदारी को मूर्त रूप दें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें