आबकारी विभाग के द्वारा 50 हजार की शराब जप्त, दर्ज किया 34(2) का प्रकरण – धार | 24-जून-2020

( धार )

     कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में आज धार जिले के वृत्त सरदारपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त सरदारपुर  की टीम द्वारा  कार्यवाही करते हुए वृत्त क्षेत्र मे दबिश देकर  लगभग 740 किग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा 25 पाव देशी मदिरा प्लेन एंव 90 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब  जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत  05 प्रकरण एंव 01 प्रकरण 34 (2) का  कायम किये गए। संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 50 हजार रुपए है।
उपरोक्त कार्यवाही उप निरीक्षक एकता सोनक , मुख्य आबकारी आरक्षक अमृतलाल मेघाया आरक्षक हरिराम पाटीदार द्वारा की गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें