स्टेंडिंग कमेटी का किया गठन –
( खरगौन )
राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2020 का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार स्टेंडिंग कमेटी का गठन करने को कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा जारी पत्रानुसार जिले में स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी में भाजपा, राष्ट्रीय कांग्रेस, बसपा, रांकापा के अध्यक्ष, भाकपा व भाकपा मार्क्सवादी के अध्यक्ष व सचिव, नगर परिषद महेष्वर, मंडलेश्वर व भीकनगांव के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर परिषद खरगोन, कसरावद, सनावद, बड़वाह व करही पाड्ल्या के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा नगर पालिका खरगोन के पूर्व पार्षदों को शामिल किया गया है। इसी तरह नगर पालिका स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी में नगर परिषद महेश्वर, मंडलेश्वर व भीकनगांव के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर परिषद कसरावद, सनावद, बड़वाह व करही पाड्ल्या के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद, भाजपा, राष्ट्रीय कांग्रेस, बसपा, भाकपा, भाकपा मार्क्सवादी तथा भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस के समस्त नगरीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
