वनाधिकार के दावों का शीघ्र करे निराकरण – कलेक्‍टर श्री यादव

( जबलपुर )

अमान्‍य किये गये दावों का पुन: परीक्षण करें अनुविभाग स्‍तरीय समितियां जिला वनाधिकार समिति की बैठक संपन्‍न

     कलेक्टर भरत यादव ने आज गुरुवार को सम्पन्न हुई जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में वनाधिकार के दावों की नियमित रूप से सुनवाई करने और उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।  श्री यादव ने अनुविभागीय स्तर पर गठित समिति द्वारा निरस्त किये गये वन अधिकार के दावों का पुनः परीक्षण कराने के निर्देश  भी बैठक में दिये, ताकि कोई भी पात्र दावेदार वंचित न रहे।
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी रविन्द्र मणि त्रिपाठी, समिति के सदस्य जिला पंचायत सदस्य नन्हेलाल धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तीरथ बाई कुंजाम एवं जिला पंचायत सदस्य ताराबाई परस्ते उपस्थित थे। बैठक में जबलपुर, कुंडम, पाटन एवं सीहोरा अनुविभाग से प्राप्त मान्‍य एवं अमान्‍य दावों का परीक्षण किया गया तथा अनुभाग स्‍तरीय समितियों द्वारा मान्‍य किये गये दावों को स्‍वीकृत किया गया।
कलेक्‍टर श्री यादव ने बैठक में वनाधिकार के अमान्‍य किये गये दावों को पुन: परीक्षण हेतु वापस अनुविभाग स्‍तरीय समिति को भेजने के निर्देश देते हुये कहा कि यदि कोई दावा अमान्‍य किया जाता है तो भी निरस्‍त करने के विधि सम्‍मत कारणों का उल्‍लेख किया जाना चाहिये। उन्‍होंने अमान्‍य किये गये दावों पर पुन: सुनवाई करने तथा आवेदक को अपना पूरा पक्ष रखने का अवसर प्रदान करने की हिदायत भी दी। श्री यादव ने ऐसे प्रकरणों पर सुनवाई के दौरान संबंधित दावेदार के साथ साथ जिला स्‍तरीय वनाधिकार समिति के सदस्‍यों को आमंत्रित करने की बात बैठक में कही।
जिला वन अधिकार समिति की बैठक में जबलपुर अनुविभाग के ग्राम पंचायत सगड़ा झपनी के ग्राम बम्‍हनौदा के 15 दावेदारों के पक्ष को भी सुना गया। बैठक में सहायक आयुक्‍त अदिम जाति विकास मोहित भारती भी मौजूद रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें