कलेक्टर तरूण राठी को दिया गीलोय का पौधा

( दमोह )

मनाया 53वां मुनि दीक्षा दिवस

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 53 वें  मुनि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा औषधीय पौधा ग्लोय के विकसित 53 पौधों का वितरण आज प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम के प्रभारी आलोक जैन पलंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जगत पूज्य गुरु श्री विद्यासागर जी महाराज का आज ही तिथि में गुरु नाम गुरु आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने ब्रम्हचारी विद्याधर से मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि विद्यासागर बनाया था।
शाखा के पर्यावरण प्रभारी  वीर जवाहर जैन ने बतलाया गुरुदेव का दीक्षा दिवस जैन ही नहीं अपितु सभी समाज श्रद्धा से मनाती है। इसी तारतम्य में आज हम सभी शाखा के सदस्यों ने मिलकर प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कारक ऐसे ग्लोय के पौधे को गमले में विकसित कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठों को वितरित कर गुरु जी के चरणों में अर्घ समर्पण किया है।
शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन ओशो ने बताया कि सीमित सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कलेक्टर श्री तरूण राठी को एवं  दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष एवं शाखा के संरक्षक सुधीर सिंघई को एक-एक पौधा भेंट कर इस अभियान की शुरूआत की है।
मुख्य रूप से शाखा के मंत्री दिलेश जैन चौधरी, प्रचार मंत्री महेंद्र जैन, सवन जैन, राजकुमार जैन चौधरी, अवध जैन,  मुकेश जैन, जवाहर जैन आदि की विशेष उपस्थिति थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें