समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी 28 जून तक अनिवार्यत: वेतन जनरेट करायें –
( रीवा )
जिला कोषालय के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी आर.डी. चौधरी ने कहा है कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी माह जून 2020 का वेतन 28 जून तक अनिवार्य रूप से जनरेट करायें ताकि समस्त रेगुलर एवं नानरेगुलर कर्मचारियों का वेतन एक जुलाई को शत-प्रतिशत भुगतान कर जानकारी शासन को भुगतान की जानकारी भेजी जा सके।
