कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम
(अनुपपुर) मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 12 अगस्त 2024 को रात्रि 10ः20 बजे ट्रेन द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। 13 अगस्त 2024 को प्रातः 10ः26 बजे रेलवे स्टेशन अनूपपुर पहुंचेंगे एवं सर्किट हाऊस अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः36 बजे अनूपपुर सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। प्रातः 11ः30 बजे अनूपपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे 16 अगस्त 2024 को अनूपपुर में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1ः00 बजे शासकीय चिकित्सालय कोतमा का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे वार्ड क्र. 02 विवेक स्कूल के पास कोतमा में स्व. श्री इन्द्र कुमार जैन के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दोपहर 2 बजे कोतमा में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2ः30 बजे कोतमा से डोला के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे डोला पहुंचेंगे एवं आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3ः30 बजे डोला से डूमरकछार के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3ः45 बजे डूमरकछार पहुंचेंगे एवं आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। शाम 4ः15 बजे डूमरकछार से राजनगर (बनगवॉ) के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4ः30 बजे राजनगर पहुंचेंगे एवं आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। शाम 5 बजे राजनगर (बनगवॉ) से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5ः15 बजे बिजुरी पहुंचेंगे तथा आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे एवं रात्रि विश्राम निज निवास में करेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
