वन विभाग के मामलों में पैरवी हेतु अभियोजन अधिकारी अधिकृत –

( बड़वानी )

संचालक लोक अभियोजन ने वन विभाग व वन्य प्राणी के प्रकरणों में शासन की ओर से पैरवी करने हेतु सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सरदारसिंह अजनारे को  बड़वानी जिले के लिये अधिकृत किया है।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी सुश्री कीर्ति चौहान ने बताया कि वन विभाग व वन्य प्राणी के प्रकरण अत्यंत संवेदनशील प्रकृति के होते हैं एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मध्य प्रदेश द्वारा संचालक लोक अभियोजन से यह अपेक्षा की गई थी कि राज्य स्तर पर व प्रत्येक जिले में वन विभाग के प्रकरणों में सजायावी प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सतत समीक्षा व योग्य अभियोजन अधिकारियों को वन विभाग से संबंधित मामलों में पैरवी हेतु संलग्न किए जाने की आवश्यकता है । इसी तारतम्य में संचालक महानिदेशक अभियोजन श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने उक्त कार्यवाही की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें