मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 3-3 दिवसीय दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न –

( छिन्दवाड़ा )

नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी.चौरसिया की अध्यक्षता में आज मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 3-3 दिवसीय दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित प्रसव कराने में दक्षता हासिल कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में जिले की चिन्हित 5 स्वास्थ्य  संस्थाओं पांढुर्णा, तामिया, दमुआ, अमरवाड़ा और चौरई के मेटरनिटी विंग के लेबर रूम में कार्यरत मेडिकल ऑफीसर एवं स्टॉफ नर्सेस को 11 जून से 3-3 दिवसीय दक्षता प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर स्किल लैब जबलपुर की मास्टर ट्रेनर्स डॉ.सारिका दुबे एवं कुमारी शिखा राजपूत, जिला चिकित्सालय की मेटरनल हेल्थ को-ऑर्डिनेटर्स सुश्री स्वर्णलता यादव, सुश्री स्नेहलता बेलवंशी, सुश्री वंदना परिहार और डी.टी.ओ. डॉ.डी.के.मेहरा  उपस्थित थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें