जौरा विधानसभा क्षेत्र का विकास एवं उन्नति किसी से छीपी नहीं हैं – कृषि मंत्री श्री कंषाना जौरा में 50 बिस्तर सिविल हॉस्पीटल का लोकार्पण

सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था आम नागरिक तक पहुँचे, यही सरकार की मंशा – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर

(मुरैना) सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच आम जनता तक सुचारु रूप से पहुँचे यही केन्द्र व प्रदेश सरकार की मंशा है। इस मंशा को पूरा करने के लिए जौरा विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुये है, जिसे कोई झुटला नहीं सकता। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जौरा मुख्यालय पर 10 करोड़ रूपये की लागत से 50 बिस्तर सिविल अस्पताल का लोकार्पण करते समय कही। इस अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, पूर्व विधायक श्री सूवेदार सिंह रजौधा, श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री बलवीर सिंह डंडोतिया, समाजसेवी श्री सोवरन गुर्जर ,श्री नरेन्द्र सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लखन माहेश्वरी, सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद गण, एसडीएम जौरा श्री प्रदीप सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय, बीएमओ सहित जौरा विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज बहुत प्रशंन्नता का अवसर है, कि 30 बिस्तरीय अस्पताल की उन्नति होकर अब 50 बिस्तर का सिविल हॉस्पीटल का शिलान्यास किया जा रहा है।जिससे ग़रीब मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि पोरसा से लेकर श्योपुर तक स्वास्थ्य सुविधाओं में हर क्षेत्र में वृद्धि हुई है। अम्बाह, मुरैना, जौरा, कैलारस, सबलगढ़, विजयपुर और श्योपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रदेश सरकार ने ध्यान दिया है, जिसमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले है। श्री तोमर ने कहा कि सड़को के क्षेत्र में मुरैना से सबलगढ़, कैलारस से संसरामपुर रोड़ एवं अनेकों पुल-पुलिया बनाकर चंबल क्षेत्र में बेहतर सुविधायें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी संरचनायें एक बार बनती है, वह बन जाये तो लोगों को आने वाले 50 सालों तक उसका लाभ मिलता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है, इसी के साथ विद्युत के क्षेत्र में देखा जाये तो एक समय था, जब विद्युत बहुत कम मिलती थी। आज जगह-जगह विद्युत सब स्टेशन बनाये गये है, जिससे जनता को पर्याप्त विद्युत सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि हर विकासखण्ड में सीएम राइज स्कूल बन रहे है, सीएम राइज स्कूल से जो बच्चा पढ़कर निकलेगा वह देश में नाम रोशन करेगा। श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कैलारस में महाविद्यालय बनकर तैयार हुआ है, आने वाले दिनों में उसका भी लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुरैना की पहचान आज सरसों के तेल और रामप्रसाद बिस्मिल के नाम से बनी हुई है। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में आज सड़को का जाल बिछ गया है, यह विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया है। कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि जौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास किसी से छिपा नहीं है। जौरा शहर में 30 बिस्तर का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र था, जहां पहुंचने में मरीज को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। कभी जाम लग जाता था तो घंटो इंतजार करना पड़ता था। आज जौरा शहर के मुख्य मार्ग पर 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पीटल का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही जौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के साथ अन्य पुल-पुलिया, सड़कों का निर्माण कराया गया है, प्रदेश सरकार विकास में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जौरा विधानसभा क्षेत्र में आगे भी इसी तरह विकास होता रहे, जौरा विधानसभा क्षेत्र मुख्य विकास की धारा में जुड़ा रहे। यह प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि बुधारा से लेकर बड़ौदा तक जो भी विकास कार्य हुये है, वे विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कराये गये है। छोटे से छोटा और बड़े से बड़े विकास कार्य हुये है। यह किसी से छिपा नहीं है।

सिविल हॉस्पीटल में ये सुविधायें रहेंगी मौजूद

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भूतल का कुल क्षेत्रफल 1550 वर्ग मीटर हैं, जिसमें पंजीयन कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, 10 ओ.पी.डी. कक्ष, एक्सरे रूम, 02 डॉक्टर रूम, प्लास्टर रूम, स्टोर रूम, कोल्ड चैन रूम, इंजेक्शन रूम, इमरजेन्सी वार्ड, 02 नर्स ड्यूटी रूम, एग्जामिनेशन रूम, सोनोग्राफी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर मेटरनिटी वार्ड, प्रीलेवर रूम, लेवर रूम, पोस्ट लेवर रूम, 03 वेटिंग एरिया, 02 ऑफिस रूम, रिसेप्शन रूम, कॉन्फ्रेन्स हॉल, रिकार्ड रूम, पुरूष प्रसाधन, महिला प्रसाधन कक्ष बनाये गये है। प्रथम तल का कुल क्षेत्रफल 1550 वर्गमीटर है, जिसमें स्टेरिलाईज्ड जोन में 02 ऑपरेशन थियेटर, 01 ऑटो क्लेव, स्टेरिलाईजेशन स्टोर कक्ष, रिकवरी रूम, 02 कक्ष, ट्रॉली चेन्ज प्रोटेक्टेड जोन से लगे हुये डॉक्टर चेन्ज रूम, नर्स चेन्ज रूम, पेशेन्ट चेंज रूम, टैक्नीशियन चेन्ज रूम, ब्लड स्टोरेज कक्ष, पैथोलोजी रूम, 02 डॉक्टर रूम, 03 नर्स ड्यूटी रूम, इमरजेन्सी वार्ड, कॉमन पुरुष एवं महिला प्रसाधन कक्ष, मेटरनिटी वार्ड अटैच लॉबी, 02 वेटिंग एरिया एवं टायलेट, 03 जनरल वार्ड बनाये गये है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक शैली एवं उच्च गुणवत्ता की सामग्री जैसे दीवारों की चिनाई के लिये फ्लाई एश ब्रिक का उपयोग किया गया हैं, भवन में फर्श के लिये डबल चार्ज विट्रीफाइड टाइल्स, टॉयलेट एवं डब्ल्यू.सी. में सेरेनिक टाईल्स, खिड़कियों में एम.एस. ग्रिल एवं एल्युमिनियम सेक्शन, दरवाजों के लिये पी.व्ही.सी. सॉलिड बोर्ड व फ्लश डोर का उपयोग, अन्दर की दीवारों पर पुट्टी, वॉशेवल पेन्ट, ऐनेमल पेन्ट एवं बाहरी दीवारों पर एक्रेलिक एक्सटीरियर इमल्शन पेन्ट का प्रावधान किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें