प्रधानमंत्री आवास योजना से नीतू द्विवेदी को मिला पक्का आवास
(शहडोल) हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में भोजन, पानी और आवास शामिल हैं, दैनिक मजदूरी करने वालों तथा छोटी आय वाले व्यक्तियों को पक्का आवास बनाना बहुत कठिन है। कई गरीबों की पीढ़ियां पक्के आवास की आस में गुजर गईं। लेकिन अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शहर के गरीबों के लिए पक्का आवास बनाने का सपना पूरा करने का साधन बन गई है। कई गरीब परिवारों को शहडोल नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के आवास की सुविधा मिली है। नगरपालिका शहडोल के वार्ड नं. 23 के श्रीमती नीतू द्विवेदी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। श्रीमती नीतू द्विवेदी का कहना है कि पहले हम अपने परिवार के साथ झोपडी में रहती थी, जिससे तेज बारिश होने पर मकान के छप्पर से कई जगह पानी टपकता था, पॉलीथिन शीट से ढककर घर गृहस्थी के सामान को पानी से बचाना पड़ता था। अधिक वर्षा होने पर मकान के गिरने का भी डर मन में बना रहता था। सांप-बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े कई बार छप्पर से गिरकर भयभीत कर देते थे। इन सब कठिनाईयों को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दूर किया है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है और मै अपने परिवार के साथ अच्छे से रह रही हूं। श्रीमती नीतू द्विवेदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देती हूं।
