भारत बंद को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

(अनुपपुर)  विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बन्द का आवाहन किया गया है जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अनूपपुर, चचाई, भालूमाडा, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, रामनगर, राजेंद्र ग्राम, अमरकंटक, करनपठार क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है नियुक्त अधिकारियों को क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें