शासकीय धान पर जुर्माना लगाने वाले मंडी अधिकारी को जारी होगा नोटिस

जिले की सीमाओं तक धान परिवहन की पूरी निगरानी विपणन विभाग करेगा मिलर्स से भी मांगा जाएगा जवाब जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

(बालाघाट) कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने गुरुवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक की। बैठक में कलेक्टर श्री मीणा ने जिले में प्रमुखता से उपार्जित होने वाले धान से सम्बंधित सभी बिन्दुओ पर सूक्ष्मता से जानकारी ली। उन्होंने जानकारी लेने के पश्चात कहा कि अनुबंध के आधार पर जो मॉनिटरिंग का मैकेनिज्म बना है। उसके अलावा किस तरह से जिले में उपार्जन, परिवहन और मिलिंग के कार्यो की निगरानी की जाती है। उस पर कार्य करने की आवश्‍यकता है। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि जिले की सीमा के बाहर जाने तक विपणन विभाग निगरानी करेगा। और प्रतिदिन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगा। साथ ही जिलें में भंडारण क्षमता 6 लाख है जिसमें 3.45 लाख एमटी ओपन कैप में तथा शेष कवर्ड वेयर हाउस में रखने की व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए है। बैठक में खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल आर्य,केंद्रीय सहकारी बैंक के सीईओ श्री पटले, कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोब्रागड़े, विपणन अधिकारी श्री विवेक तिवारी, नागरिक आपूर्ति के अधिकारी मौजूद रहे।                                                          17 अगस्त को मेहँदीवाड़ा में पकड़े गए धान ट्रक के मामलें में दिए निर्देश

कलेक्टर श्री मीणा ने 17 अगस्त को मेहँदीवाड़ा में पकड़े गए धान के ट्रक के मामले में पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कहा कि शासकीय धान पर किस तरह जुर्माना लगाया है। फिर इसी के आधार पर पुलिस द्वारा ट्रक छोड़ा गया। बालाघाट मंडी सचिव श्री मनीष मंडावी को निर्देश दिए है कि जिस भी मंडी अधिकारी द्वारा जुर्माना लगाया गया है। उसे शोकॉज जारी कर एक ही दिन में जवाब ले। इसके पश्चात आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही छिंदवाड़ा के मिलर्स राधे एग्रो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें