प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण पूर्ण न करने वाले हितग्राहियों की नगर निगम ने जारी की सूची, निर्माण पूर्ण नही करने वालो से होगी वसूली

(कटनी) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी०एल०सी० घटक के अंतर्गत नगरपालिक निगम कटनी के द्वारा स्वीकृत हितग्राहियो को भवन निर्माण हेतु अनुदान राशि क्रमशः प्रथम किश्त की राशि समय-समय पर एक लाख खाली प्लांट या कच्चे मकान पर एवं इसके उपरांत लिंटल स्तर तक हितग्राहियो के द्वारा निर्माण किये जाने पर द्वितीय किश्त की राशि रू एक लाख प्रदान की गयी हैयोजना के दिशा-निर्देशानुसार 17 हितग्राहियो के द्वारा भवन निर्माण कार्य लिंटल स्तर तक / कम्प्लीट स्तर तक पूर्ण नही किया गया हैइस हेतु संबंधितों को पूर्व में कई बार निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु मौखिक एवं लिखित रूप से सूचित किया गया हैं किन्तु अभी भी 17 हितग्राहियो के द्वारा राशि प्राप्त होने के उपरांत भी निर्माण कार्य पूर्ण नही किया जा रहा हैं। इन हितग्राहियो को कार्य पूर्ण किये जाने के संबंध में अंतिम रूप से सूचना पत्र दिया जाकर एवं स्थल पंचनामा तैयार किया गया है साथ ही आवेदित स्थल पर वर्तमान निर्माणाधीन भवन की फ़ोटोग्राप्स आदि ली गई है।उक्त 17 हितग्राहियों की सूची टी.सी बजान शाला एवं नगर निगम कार्यालय कटनी के सूचना पटल पर चस्पा की गई है अतः प्रधानमंत्री आवास योजनां (शहरी) के बी०एल०सी० धटक के अंतर्गत लिंटल स्तर पर लंबित 17 हितग्राहियो को सार्वजनिक रूप से सूचित किया जाता हैं कि योजना के अंतर्गत प्रदान की गयी राशि से 07 दिवस के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करते हुये कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में सूचित करेंविपरीत स्थिति में हितग्राहियो का प्रकरण शासन को समर्पित किया जाकर प्रदान की गई शासकीय राशि का दुरूपयोग करने के कारण आपके विरूद्ध योजना के दिशा-निर्देशानुसार एफ.आई.आर. दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जावेगी एवं प्रदाय की गई राशि की ब्याज सहित वसूली एवं चलअचल संपत्ति की कुर्की करने की कार्यवाही की जावेगीजिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं संबंधित हितग्राहियों की होगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें