कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त मांसाहारी पदार्थ मुर्गी मछली आदि का क्रय विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा ।
अतःआम नागरिकों एवं समस्त दुकानदारों को सूचित किया जाता है की दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के कारण मांसाहारी पदार्थ का क्रय विक्रय बंद रहेगा साथ ही उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
