आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु चलाया जाएगा महाअभियान

सड़क से पशुओं को हटाये जाने हेतु नगर निगम ने किया दल गठन

(कटनी)  म.प्र.शासन के निर्देशों के परिपालन में एवं दिनांक 21 अगस्त 2024 को मुख्य सचिव महोदया की अध्यक्षता में हुई वीडियो कान्फ्रेसिंग में प्राप्त निर्देशानुसार कटनी नगर निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की बढती संख्या और उनसे उत्पन्न हो रही समस्याओ को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रभावी तरीके से निगरानी और प्रबंधन हेतु एक महा अभियान चलाया जायेगा जिसमें शहर के प्रमुख सड़को में आवारा पशुओ के नियंत्रण हेतु एक विशेष दल का गठन कर संजय सोनी प्र. स्वास्थ्य अधिकारी मो.न. 6261169740 को महा अभियान का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं इस अभियान में सभी क्षेत्रीय वार्ड दरोगा अपने-अपने वार्ड के लिए सह प्रभारी रहेंगे।उक्त गठित दल द्वारा आगामी 15 दिवस तक महा अभियान के रूप में आवारा पशुओ पर नियंत्रण का कार्य करेगा एवं संबंधित क्षेत्रीय प्रभारी अपने संसाधन सहित महा अभियान कार्य संपादित करते हुए प्रतिदिन किये गये कार्य की दैनिक प्रगति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें