कलेक्टर द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंण्डिया का निरीक्षण किया गया

आप सभी आत्मविश्वासी बच्चे हो, हमेशा स्मरण रहे मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता-कलेक्टर

(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंण्डिया का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान समस्त कक्षाओं में जा कर छात्र-छात्राओं से बातचीत की। कक्षा 12वीं जीवविज्ञान के कक्षा में उनके द्वारा नीट(NEET) की तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राओं से जानकारी ली, इसी के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं से प्रश्न कर, एक बालिका से मंच पर आकर विस्तृत रूप से बताने को कहा। कलेक्टर द्वारा गणित का प्रश्न हल करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

एक छात्रा द्वारा कलेक्टर के औचक निरीक्षण होने से परिचय प्राप्त करना चाहा जिसे कलेक्टर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए छात्र- छात्राओं को स्वयं का परिचय दिया। सभी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक कलेक्टर से चर्चा की गयी। कलेक्टर द्वारा बच्चों से कहा गया कि आप सभी बच्चे आत्मविश्वासी से भरे हुए है, जीवन में यह सदैव याद रखे कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता इसलिए मेहनत कर अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। इसी के साथ प्राचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कक्षा में इंटरएक्टिव माहौल रखे, छात्र छात्राओं को आत्मविश्वासी बनाने हेतु सबके बीच बोलने की क्षमता विकसित करे, साथ ही बच्चों के शरीरिक विकास हेतु को बच्चो हेतु खेलों को उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनायें एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाना शुरू करें। छात्र-छात्राओं के नियमित मेडिकल चेकअप व्यवस्था की जाये, इसी के लोकोमोटिव दिव्यांगता से ग्रसित बालक से बात कर उसे सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राचार्य एवं शिक्षकों को ईच्छाशक्ति से कार्य कर विद्यालय प्रागंण को व्यवस्थित कर करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें