देवास जिले में वर्षाजनित रोगों से बचाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहा है आयुष विभाग

बारिश में खान-पान और बीमारियों से बचाव के संबंध में दी जा रही है जानकारी

(देवास) जिले में ग्रामीणों को वर्षाजनित बीमारियों से बचाने के लिए घर-घर में आयुष अधिकारी/कर्मचारियों की टीम दस्तक दे रही है। जिले के विभिन्न आयुष आरोग्य केंद्रों तथा औषधालय की टीमें ग्रामीण ऋतु के अनुरूप खान-पान के तौर-तरीके तथा बीमारियों से बचने के गुर सीखा रहे हैं। जिले में अब तक पांच हजार से अधिक लोगों को प्रतिरोधी दवाइयां वितरित की जा चुकी है।

     करनावद आयुष आरोग्य केन्द्र की सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली दाधीच ने बताया कि उन्होंने 100 से ज्यादा परिवारों के 600 से ज्यादा लोगों का हेल्थ सर्वे किया है। विभाग ने बीते सप्ताह में 162 घरों के लगभग 774 लोगों को प्रतिरोधी दवाइयां प्रदान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें