परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था एवं आशा कार्यकर्ता को किया गया पुरूस्कृत
(सागर) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आईपास डेव्लपमेंट फाउण्डेशन के तकनीकी सहयोग से सीएमएचओ कार्यालय में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाप्रदाताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।
परिवार कल्याण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. जीपी आर्या द्वारा निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से परिवार कल्याण कार्यक्रम की मासिक बैठक करें एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं अस्थाई परिवार नियोजन गर्भनिरोधक साधनों की जन समुदाय तक पहुंच व उनके उपयोग को बढ़ावा मिला है जिससे नवदंपति पहले बच्चे में 2 साल का अंतर एवं 1 बच्चे के बाद 3 साल का अंतराल रख रहे हैं।
कार्यक्रम में अस्थाई परिवार नियोजन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु आशा कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों को बास्केट ऑफ च्वाईस के आधार पर सलाह एवं अस्थाई परिवार नियोजन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन की सेवायें लेने की सलाह एवं शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा तथा पहले व दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल रखने पर समझाईश देने पर 6 आशाओं को पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ-साथ चिन्हित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हैल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर) पर पदस्थ कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा हितग्राहियों को दी गई अंतरा इंजेक्शन सेवायें आईयूसीडी की सेवायें एवं परिवार कल्याण की सामग्री की मांग व आपूर्ति हेतु एफपीएलएमआईएस साफ्टवेयर के उपयोग किये जाने पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौहान, (क्षेत्रीय संचालक) डॉ. ममता तीमोरी (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. जीपी आर्या जिला परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. अभिषेक यादव (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), जिला मीडिया अधिकारी, एएसओ परिवार कल्याण कार्यक्रम, आईपास डव्लपमेंट फाउण्डेशन के श्री संजय कुमार, बृजेश तिवारी डीसीएम और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
