कलेक्टर ने विराम को सफल बनाने में सहयोग के लिये नागरिकों का आभार माना –
( जबलपुर )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भरत यादव ने कोरोना संक्रमण के फैलाव की चैन ब्रेक करने के उद्देश्य से आज रविवार को किये गये एक दिन के विराम को सफल बनाने में दिये गये योगदान के लिये शहरवासियों के प्रति आभार जताया है।
कलेक्टर ने कहा है कि विराम को सफल बनाकर नागरिकों ने जिला प्रशासन का सहयोग किया है। कलेक्टर ने इसके लिये नागरिकों, व्यवसाईयों, फल व सब्जी विक्रेताओं सहित जनरल स्टोर्स संचालकों से मिले सहयोग को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क पहनें। कोरोना से डरे नहीं, बचाव के लिये सावधानी व सतर्कता बरतें। साबुन से हाथ धोयें और सेनेटाइजर का भी उपयोग करें।
