अभियान को संजीदगी एवं मेहनत से पूर्णकर जिले को कोरोना मुक्त बनाना है – कलेक्टर
( सागर )
1 से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान के तहत् घर-घर सर्वे हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
|
कलेक्टर श्री दीपकसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर म.प्र.शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 1 से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चलाया जाना है, इस अभियान को संजीदगी एवं पूर्ण मेहनत से करने की आवष्यकता है, क्योंकि शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजीटिव मरीज आ रहे है, आज जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उस प्रशिक्षण को फील्ड में जाकर देना है, उन्होने कहा कि समय कम है, इसलिये इस अभियान को मेहनत के साथ पूर्ण करना है। इस अभियान के साथ बच्चों का टीकाकरण एवं विटामिन ए की दवाई पिलाना, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं टीकाकरण भी किया जाना है, जिसके लिये सभी दल तैयारी कर लें एवं आवश्यक सामग्री प्राप्त कर लें। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान यह ध्यान रखना है कि किसी भी परिवार का कोई भी सदस्य न छूटे तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जानकारी लेकर प्राथमिकता से उनकी जांच की जाय, सर्वे के दौरान अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो उसे चिन्हित कर शीघ्र ही उपचार के लिये भेजें जिससे उस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इसके साथ ही सर्वेदल के सदस्यों को सार्थक एप डाऊन लोड कर पूरी जानकारी अपलोड करना है। प्रशिक्षण में शाहगढ नगर पालिका के सी.एम.ओ.के अनुपस्थित होने पर नोटिस देने के निर्देश दिये है। नगर निगम आयुक्त श्री आर.पी.अहिरवार ने कहा कि सभी सर्वेदलों को थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स आस्कीमीटर, सर्जीकल मास्क सहित सभी आवष्यक सामग्री प्राप्त कर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे करना है, एक परिवार के सर्वे उपरांत पल्स आक्सीमीटर को सेनेटाईज करें उसके उपरांत दूसरे परिवार की जांच की जाय। किल कोरोना अभियान का उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की श्रंखला को तोड़ना है, आम जन को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करना, संभावित रोगी की समय पर पहचान कर तत्काल अस्पताल भेजना जिससे आगे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। शत-प्रषित घरों तक पहुंचकर कोरोना की जांच करना, घर-घर में कोरोना के संक्रमित व्यक्ति व सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों में अंतर कर खोज कर जानकारी एकत्रित कर सार्थक एप में अपलोड करना। इस संबंध में सी.एम.एच.ओ.डॉ.इंद्रराजसिंह ने बताया कि प्रत्येक दल में ए.एन.एम., बहु उद्देष्यीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता वं आंगनबाडी कार्यकर्ता दल के साथ कार्य करेंगी। प्रत्येक दल द्वारा प्रतिदिन लगभग 100 घर प्रतिदिन भ्रमण कर सर्वेकर करेंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बुखार, कोरोना संक्रमण सहित बच्चों में डायरिया व टीकाकरण से संबंधित जानकारी, सार्थक एप पर एंट्री करेंगें। जिले में 373 सर्वे दल कार्य करेंगे, थर्मल स्क्रीनिंग करते समय 2 मीटर की दूरी बनाये रखें। नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर मरीज के शरीर से सीधा 90 डिग्री पर रखें, सेंसर वाले भाग को शरीर से स्पर्ष न करें। इसके अलावा डॉ. मनीष जैन ने नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर एवं पल्स आक्सी मीटर के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, समस्त बीएमओ, सीएमओ, सागर जिले के जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री बी.एस.चौहान, सभी नगर पालिका के सी.एम.ओ., महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग, जन अभियान परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने नगर निगम में बनाये गये बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री आर.पी.अहिरवार के साथ नगर निगम कार्यालय में बनाये गये बांढ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवष्यक निर्देश दिये। |
