आत्म निर्भर मध्यप्रदेश को साकार करने जिले में चिल्हारी ग्राम में स्व सहायता समूह की महिलाएं प्राप्त कर रही सिलाई प्रशिक्षण (कहानी सच्ची है ) –

( उमरिया )

प्रदेश के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका का आव्हान किया है। उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिल्हारी में मध्यप्रदेश डे ग्रामीण आजीविका द्वारा गठित स्व सहायता समूहों तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से महिलाएं  सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में 30 महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जय प्रिया विश्वकर्मा ने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हुआ है। इस कार्य से जहां हमें हुनर सीखने का अवसर मिला है वहीं समूह की अन्य महिलाओं से संपर्क होने के साथ ही अन्य चीजे सीखने को मिल रही है। यह सिलाई प्रशिक्षण हमस ब की आजीविका तथा आय का साधन बनेगा। प्रशिक्षण से हम सब प्रसन्न है। गांव की जागरूक महिला पदमा चतुर्वेदी इन महिलाओ का कियोस्क में खाता खुलवाने का काम कर रही है। किरण विश्वकर्मा ने बताया कि यहां सिलाई मशीन की उपलब्धता के साथ ही निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की बेटी रोषनी चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओ को आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह से जोडकर रोजगार से जोडने का कार्य किया जाता है। पदमा चतुर्वेदी ने बताया कि मैं सीआरसी का काम करती हूं । 30 स्व सहायता समूहों को प्रशिक्षित करने का दायित्व मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों के गणवेष तैयार करने का काम स्व सहायता समूहों को मिला है । इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में तैयार करानें हेतु महिलाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओ को कपडे, सिलाई मशीन, सिलाई का प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें