जिला बेडमिंटन संघ ने अपने साथी खिलाड़ी पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण पर किया उनका सम्मान –
( बड़वानी )
|
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री दीपक शुक्ला एवं वरिष्ठ सदस्य श्री ओम खण्डेलवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुये उनके योगदान को रेखांकित किया। साथ ही ज्वलंत समस्याओं, घटना – दुर्घटना के समय दिखाई गई सूझबूझ के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अमित तोमर एवं स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार ने बड़वानी जिले में विभिन्न संगठनों के माध्यम से खिलाड़ियों को मिल रही खेल सुविधाओं की प्रशंसा करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि यहॉ के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंच इसी प्रकार अपना कला – कौशल दिखाते हुये जिले को गौरान्वित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश पण्डित के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्री भरत रावल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य सर्वश्री मनीष शर्मा, डॉ. किशोर मुकाती, यशवर्धन उन्याल ( सुन्दर ), जोय थामस, प्रणय निवडुंगे, जाकिर खान, विवेक मेहरा, डॉ. अभयसिंह ओहरिया, सनमुख, आकाश डुडवे, शुभम गीते, अरूण सर, कुश यादव भी उपस्थित थे। |
