मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे संत श्री पंडोखर सरकार

स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निवास पर  संत श्री पंडोखर सरकार पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान विधायक सर्वश्री सतीश मालवीय, प्रदीप जैन, सचिन बिड़ला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मंत्रियों सहित जन-प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया

शनिवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने पहुँच कर स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिल कर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, श्री भारत सिंह कुशवाह, राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें