मदिरा दुकानो के एकल समूहों के पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित –

( शहडोल )

जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के 26 जून 2020 के परिपेक्ष्य में सर्वसाधारण की जानकारी एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार शहडोल जिले में संचालित 15 देशी मदिरा एवं 14 विदेशी मदिरा दुकानें को वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 01 जुलाई से 31 मार्च 2021 तक  के लिये ई-टेण्डर हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड़ एवं ई टेण्डर ऑफर सबमिट करने की तिथि 28 जून 2020 को प्रातः 10 बजे से 30 जून 2020 तक, ई टेण्डर हेतु ऑन लाईन टेंण्डर प्रपत्र खोलने की तिथि 30 जून 2020 अपरान्ह 1:05 बजे से, जिला समिति द्वारा ई टेण्डर के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि  एवं समय ई टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि मदिरा दुकानों के निष्पादन के संबंध में विज्ञप्ति एनआईसी के पोर्टल  https:mptenders.gov.in  पर भी डाउनलोड़ कर सकते है।  अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय शहडोल के कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें