एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत अधिकतम पौधारोपण करने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

(उमरिया) उमरिया- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उमरिया जिले में बेहद प्रदार्पण अभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पाली के द्वारा पाली नगर के विभिन्न स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधारोपण अभियान में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा अधिकतम पौधारोपण करने वाले युवाओं को नगर पालिका परिषद पाली के द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद पाली मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने युवा टीम उमरिया की सराहना करते हुए कहा कि हिमांशु तिवारी व उनकी टीम के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कुछ सदस्यों ने तो अपनी माताजी के हाथों से पौधों को रोपित करवाकर वृक्ष बनने तक माता की रक्षा करने के समान ही पौधें की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिन सदस्यों की माताजी उनके साथ उपस्थित नहीं थी उन्होंने भी अपनी माताजी के फोटो के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में भावनात्मक रुप से जुड़कर अभियान को सफल बनाया।उन्होंने कहा धरती भी मां स्वरूप है। इसलिए पेड़ पौधे रहने से संतुलन वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। इसलिए क्षेत्रीय युवाओं व लोगो से अपील है कि अपने घरों व आसपास की खाली जमीन पर इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बेहतर ढंग से करते रहे। जो पुनीत कार्य भी है। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि आज का दिन आने वाली पीढ़ी के लिए संकल्प लेने का है। विशेष रूप से वृक्षारोपण पर जोर दिया और कहा, “वृक्ष हैं तो जल है, और जल है तो जीवन है।सभी नागरिकों व युवाओ से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, बल्कि जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि हम आज अधिक वृक्ष लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकेंगे। प्रशिस्त पत्र व स्मृति चिन्ह प्राप्त करते समय पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन,शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें