निगम के इतिहास में पहली बार गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी और निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक के कुशल संतुलन से दस दिनों तक निगम में रहेगी गणेशोत्सव की धूम

(कटनी)  बुद्धि विनायक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विशेष आराधना के दस दिवसीय महापर्व गणेश चतुर्थी पर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं अध्यक्ष श्री मनीष पाठक दोनों ने एक साथ मिलकर नगर निगम प्रांगण में निगम के इतिहास में पहली बार गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एक साथ मिलकर संयुक्त रूप से दोनों ने भगवान श्री गणेश का विधि विधान से पूजन अर्चना कर महाआरती की गई तथा इनके द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि रिद्धि सिद्धि के दाता बुद्धि विनायक विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के दस दिवसीय पर्व को अपार  आस्था और श्रद्धा के अब नगर निगम में भी मनाया जायेगा प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होगें।

उन्होंने गणेश चतुर्थी पर नगरवासियों व निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।इस मौके पर  एमआईसी मेंबर सुभाष शिब्बू साहू,डॉक्टर रमेश सोनी,अवकाश जायसवाल,शशिकांत तिवारी पार्षद भुट्टू यादव बल्ली सोनी  राजेश भास्कर जी प्रभा गुप्ता शकुंतला सोनी गोविंद चावला और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें