जन समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा में 29 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत के फ्लाईओवर ब्रिज के तृतीय लेग का किया लोकार्पण

(भोपाल)  उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जन समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रीवा तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। शहर में यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। इस दबाव को नियंत्रित करने के लिए फ्लाईओवर, रिंगरोड, बाईपास आदि के निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा के बाईपास को चार सौ करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाए जाने का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर के हृदय स्थल सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज के तृतीय लेग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित तृतीय लेग सिरमौर चौराहे से सिरमौर एवं बोदाबाग मार्ग के लिए बनाया गया है। रीवा शहर को इस निर्माण कार्य के पूरा होने से एक बड़ी सौगात मिली है जिससे यातायात का दबाव कम होगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें