विजयराघवगढ़ पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

(विजयराघवगढ़) नगर परिषद क्षेत्र सहित समूचे क्षेत्र में गणेश उत्सव सहित आगामी धार्मिक आयोजनों के उत्सवों को शांति पूर्ण मनाए जाने पुलिस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमे समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिकों एवम समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करते हुए सर्व सम्मति से शांति पूर्वक पर्व मनाए जाने उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता दी गई।

नगर परिषद क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों धार्मिक स्थलों व मेन रोड में साफ सफाई एवम पेयजल व्यवस्था हेतु परिषद को विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग को उत्सव दिवसो पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को दायित्व सौपा गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदय राज सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरी ओम बर्मन परिषद के पार्षद गण एस डी ओ पी कृष्ण पाल सिंह तहसीलदार मनीष शुक्ला डाo बिनोद कुमार थाना प्रभारी रितेश शर्मा सहित पुलिस बल समस्त विभागो के कर्मचारियों गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें