मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले की 340549 लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 418578650 रूपये की राशि अंतरित की

जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईसी कक्ष मुरैना में संपन्न

(मुरैना) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को सागर जिले के बीना से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट मुरैना के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, संयुक्त कलेक्टर श्री शुभम शर्मा, अतिरिक्त ज़िला सीईओ श्री गोस्वामी, परियोजना अधिकारी रचना जैन, अपूर्वा चौधरी सहित जिले की लाड़ली बहना मौजूद थीं। महिला बाल विकास विभाग बताया कि मुरैना जिले की 3 लाख 40 हजार 549 लाड़ली बहनों को 41 करोड़ 85 लाख 78 हजार 650 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें