चीन को लाभ पहुंचाने वाले पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री का पुतला दहन

( कटनी )

भारतीय जनता पार्टी कटनी द्वारा चीन के एजेंट की तरह काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। विदित हों कि कमलनाथ ने केंद्र में वाणिज्य मंत्री रहते हुए कांग्रेस से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी आर्थिक मदद दिलाई। इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए चीन की कम्पनियों को छूट दी । दस्तावेजों से प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस को और कांग्रेस के परिवार विशेष को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए वाणिज्य मंत्री रहते कमलनाथ ने देश के साथ गद्दारी की है। देश के साथ गद्दारी की इस हरकत के विरोध में भाजपा ने कमलनाथ के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लघु उद्योग तथा व्यापार को बड़ा झटका लगा है। हमारे देश के गांव-गांव तक मिट्टी, लोहा, लकड़ी आदि पर आधारित लघु उद्योग कमल नाथ की हरकत के कारण तबाह हो गए और हमारे कुशल कारीगर जो अपने घरों में रहकर बर्तन, खिलौने, दोने, पत्तल, कृषि उपकरण, घड़ियों के डायल और अगरबत्ती आदि बनाने का काम करते थे, वे अचानक बेरोजगार हो गए।
‌भाजपा द्वारा घण्टा घर कटनी में चीन के एजेंडे की तरह काम करने वाले पूर्व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का पुतला का दहन करते हुए उनके इस कृत्य की निंदा की । इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अलका जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, गणेश राव,अश्विनी गौतम, आशीष गुप्ता, महेश शुक्ला, रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, भावना सिंह, सपना सरावगी, किरण जैन, सुनील उपाध्याय, कैलाश जैन सोगानी, सत्यव्रत त्रिपाठी, ललित जायसवाल, सुरेश सोनी, सत्यनारायण अग्रहरी, गीता गुप्ता, सूर्यकांत गौतम, मिट्ठूलाल जैन, सचिन तिवारी, आशीष कंदेले, महमूद खान, पवन यादव, सुभाष दुबे, चेतन हिंदुजा, अभिषेक ताम्रकार, सत्येन्द्र चनपुरिया, शिल्पी सोनी, शमीम बानो, शीला राय, डॉ अशोक चौदहा, सुरेश रोचलानी, सनत परौहा, गुडडू तिवारी, मनीष दुबे, शैलेन्द्र चनपुरिया, मयंक गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, रणवीर कर्ण, शिब्बू साहू, डब्बू रजक, अभिषेक शर्मा, सौरभ अग्रवाल, रामकुमार द्विवेदी, शौहेल अली, आशीष मिश्रा, विजय दुबे, रमाकांत गौतम, संतराम गुप्ता, शिवा चौधरी, विशेष वर्मा, मनीष यादव, गुड्डू साहू, संजोग गुप्ता, राहुल गुप्ता, इंद्र मिश्रा, श्याम निसाद , शरद अग्रवाल, विष्णुशंकर मिश्रा, अखिलेश दुबे, सुरेश बसरानी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ से राजेश तिवारी, प्रियदर्शन बड़गैया, नवीन मोटवानी, संकल्प अग्रवाल, शम्भू बर्मन, सुधीर पाण्डे, के के सरावगी, अहमद बक्श आदि की उपस्थिति रही ।

रिपोर्ट: मतीन खान के साथ राजेश कुमार तिवारी, कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें