टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर की जा रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही

(टीकमगढ़) टीकमगढ़ पुलिस ने मानो अपना मोर्चा खोल दिया है। लागतार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में अवैध शराब विक्रय/परिवहन करते एक चार पहिया वाहन से शराब सहित वाहन को जप्त किया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी टीकमगढ  राहुल कटरे के मार्गदर्शन मे थाना बड़ागाँव निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता ने अपनी टीम को मजबूत कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की आरोपी शंशाक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 25 साल निवासी राजमहल रोड टीकमगढ़ के कब्जे से सागर टीकमगढ़ रोड धसान नदी पुल के पास से एक टाटा टैगोर क्र. एमपी 36 सी 5426 से 04 पेटी देशी प्लेन मदिरा जो प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वार्टर है कुल 200 क्वार्टर (36 लीटर) कीमती 16000/- रूपये तथा 20 पेटी देशी मसाला शराब प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वार्टर कुल 1000 क्वार्टर (180 लीटर) कीमती 1,10000 रूपये कुल 216  लीटर शराब कुल कीमती 1,26000/- रूपये, टाटा टैगोर कर कीमती लगभग 500000/- रुपए, एक मोबाइल आईफोन 70,000/- रुपए की जप्त  की गई।  कुल मशरूका 6,96000/- हजार रुपए का जप्त किया गया। एक आरोपी नरेन्द्र यादव मौके से भाग गया।दोनो आरोपियो के विरूध्द थाना बड़ागांव में अप.क्र. 139/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त  कार्यवाही मे  थाना प्रभारी बड़ागाँव निरी. अनुमेहा गुप्ता सउनि राहत खान प्र आर 153 फूलचंद तिवारी आर 225 राघवेन्द्र लोधी आर 55 शुभम आर 475 मुकेश आर 68 महेन्द्र कुमार आर 302 मनोज दुबे आर. 344 सुनील मिश्रा आर 84 राजवीर भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
 ✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
       टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें