
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज स्थानीय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रकाशन जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़े हटानें आदि का कार्य 01 जुलाई से 09 जुलाई तक किया जाएगा। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर पोस्टर/बेनर लगाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश सभी एस.डी.एम. को दिये। उन्होने बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने अपील की है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्निवंषी ने बताया कि जिले में राजगढ़, जीरापुर, सुठालिया, खिलचीपुर, माचलपुर, खुजनेर एवं ब्यावरा नगरीय निकायों को छोड़कर शेष समस्त नगरीय निकायों मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।
निकाय स्तर पर स्टेण्डिग कमेटी की बैठक आयोजन करना, सामग्री प्रबंधन फोटोयुक्त मतदाता सूची, जांच सूची, डुप्लीकेट सूची, प्राधिकृत कर्मचारी, बुकलेट, प्रपत्र, प्रचार-प्रसार बैनर, मृत अथवा अन्यत्र चले गए मतदाताओं की सूची बनाना, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बनाकर दावे आपत्ती के समय निराकरण करना, सेस दल गठित कर दावे आपत्ति केन्द्रों का प्रचार-प्रसार निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने हेतु चर्चा की गई।
बैठक में बताया कि जांच सूची तथा डूप्लीकेट सूची जिले द्वारा सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है, प्रारूप प्रकाशन के समय गहन जांच अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। प्राप्त दावे-आपत्तियों का कार्य सीमावधि में निराकरण करने। राजनैतिक दलों से शुचितापूर्ण मतदाता सूची तैयार करने में बूथ लेबल एजेण्ट की नियुक्ति करने हेतु अनुरोध किया।