अवकाश से लौटने वाले अधिकारी कराये प्रारंभिक चैकअप –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रायः देखने में आ रहा है कि, जिला अधिकारीगण आकस्मिक आवकाश, अर्जित अवकाश एवं मुख्यालय अवकाश पर जिला मुख्यालय से बाहर जाते है तो वह जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अपनी प्रारंभिक जांच नही करा रहे है। जिससे जिले में कोरोना के संक्रमण बढने की आंशका बढ जाती है। इसलिए समस्त जिला अधिकारी अवकाश से लौटने के बाद अपना प्रारंभिक चैकअप जिला चिकित्सालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि, जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले का अवकाश व मुख्यालय अवकाश से लौटने पर उनका भी प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जावे तथा परीक्षण उपरांत आवश्यकता होने पर कोविड-19 हेतु सेम्पल भी दिया जावे।
