सेफ्टी टैंक में फसी गाय को निकालने के चक्कर में गई युवक की जान ।।
नोरोज़ाबाद मे आज सुबह कारीब 7 बजे निवासी गेस्ट हाउस कालोनी ललन सिंह पिता गणेश सिंह अपने साथियों रोहित,शरद तिवारी,और पिन्टू प्रजापति के साथ घर के पीछे सेफ्टी टैंक में फसी गाय को निकाल रहे थे ।ललन सिंह एक लोहे की पाइप लेकर अपने छत में गाय को सपोर्ट देने के लिये चढ़ गया ।तथा उसके तीनो साथी नीचे से रस्सी लेकर गाय को बांध कर पाइप में फसा रहे थे कि अचानक ललन सिंह ने पाइप थोड़ा ऊपर की ओर खींचा तो ऊपर से जा रही 11000 विद्युत लाईन के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।गौर तलब है कि कालरी प्रबंधन के द्वारा आवासों की मरमत के लिए प्रति वर्ष करोड़ो का ठेका होता है लेकिन यह ठेका केवल कागजोतक ही सीमित रहता है अगर जमीनी स्तर में काम हुआ होता तो न गाय सेफ्टी टैंक में फसती और न ही युवक की जान जाती
