नौरोजाबाद झूला झूलने के दौरान हुआ हादसा 11 लोग घायल
नौरोजाबाद झूला झूलने के दौरान हुआ हादसा 11 लोग घायल
रिपोर्ट – Kailash Kumar ahirwar
नौरोजाबाद राम लीला मैदान में बीती रात रावण दहन के बाद लोग झूला झूलने का आनंद ले रहे थे की अचानक झूला टूटकर गिर गया ,जिससे सभी लोग झूले में ही फॅसे रह गये । तुरंत ही वहाँ पे खड़े लोगो ने पुलिश के साथ मिलकर फॅसे हुये लोगो को निकाल कर रीजनल हॉस्पिटल नोरोज़ाबाद में भर्ती कराया जहाँ सबका प्रथमिक उपचार किया गया ।इस हादसे में कारीब 11लोग घायल हुये ।हादसे के द्वारान अभिषेक साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी महोबा उत्तरप्रेदेश का रहने वाला है जो झूले को चला रहा था उसके पैर में झूले की ट्राली गिरने से उसका पैर टूट गया जिसमें बाद में उमारिया हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया ।हादसे के द्वारान घायल हुए लोगो की सूची इस प्रकार है अभिषेक साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी महोबा उत्तरप्रेदेश ,राम पाल सिंह पिता राम प्रसाद सिंह निवासी अमाडोंगरी ,कविता कोल पिता बिहारी कोल निवासी नईका दफाई नोरोज़ाबाद ,नगमा ,अर्चना कोल पिता राम कुमार कोल उम्र 10 वर्ष निवासी घुलघुली ,मुस्कान कोल समय लाल कोल उम्र 12 वर्ष निवासी नोरोज़ाबाद ,सुमनकोल पिता माधव कोल उम्र 15 वर्ष निवासी नोरोज़ाबाद ,सोनम कोल पिता प्रताप कोल उम्र 22 वर्ष निवासी नोरोज़ाबाद ,सुमित सिह पिता शैलेश सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नोरोज़ाबद जब हमने इस हादसे के बारे में राम लीला कमेटी के अध्याक्ष और नगर परिषद के सी ऍम ओ से बात करनी चाही तो वे हमसे कन्नी काटते नजर आये ।हलाकी के नोरोज़ाबाद तहसील दार श्री विराट जी ने कहा कि जाँच के बाद दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जायेगी
