जिले में 120 नई गौशालाओं का निर्माण होगा – कलेक्टर

जिलास्तरीय गौशाला परियोजना समिति की बैठक सम्पन्न

कटनी  गौशाला परियोजना के अन्तर्गत गतवर्ष की सभी 30 गौशालायें 7 जुलाई तक पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कर दिया जायेगा तथा इस वर्ष शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यानुसार बनने वाली 120 नई गौशालाओं के स्थल का निर्धारण कर लिया गया। इस आशय की जानकारी कलेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न जिलास्तरीय गौशाला परियोजना समन्वय समिति की बैठक में दी गई। इस मौके पर वन मण्डलाधिकारी राजेश राय, सिटी एसपी शशिकांत शुक्ला, उप संचालक कृषि ए0के0 राठौर, उप संचालक पशु चिक्त्सिा सेवायें डॉ0 आर0के0 सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण हरि सिंह ठाकुर सहित नगर निगम के अधिकारी, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन शबाना बेगम भी उपस्थित थे।

            जिला गौशाला परियोजना समन्वय समिति की बैठक में बताया गया कि गतवर्ष जिले में स्वीकृत 30 गौशालाओं में से अपूर्ण 12 गौशालाओं का कार्य 7 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस वर्ष 120 गौशालायें नवीन बनाई जानी है। जिनमें 72 गौशालाओं के स्थल का परीक्षण कर लिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सभी 120 गौशालाओं के स्थल का परीक्षण और निर्धारण पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। इसी प्रकार गतवर्ष की सभी पूर्ण 30 गौशालाओं का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिये गये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गौशालाओं को ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनायें ताकि गौशालायें आत्म निर्भर हो सकें। उन्होने कहा कि गौशाला का संचालन करने वाले महिला स्वसहायता समूह गोबर, गौमूत्र और अवशिष्ट पदार्थों से कम्पोस्ट, जैविक खाद, गोबर से लकड़ी और गमले इत्यादि बनाने की मशीन लगाकर आर्थिक गतिविधियां भी अपनायें। नवीन गौशालाओं के लिये चारागाह विकास के लिये भी स्थान सुरक्षित करें और मनरेगा तथा वन विभाग के माध्यम से इनका विकास करें।

            जिला गौशाला परियोजना समन्वय समिति की बैठक में जिला पशु रोगी कल्याण समिति की राशि से शासकीय पॉली क्लीनिक झिंझरी की बाउण्डरी वॉल, ट्यूबवेल खनन, जिले की 64 पशु चिकितसा संस्थाओं में कॉटन बैण्डेज की खरीदी और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये इन्फ्रारेड थर्मामीटर, सैनीटाईजर इत्यादि खरीदी किये जाने की सहमति दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें