सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमझोर में किया गया साफ सफाई का कार्य
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मागदर्शन में जिले भर मे स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा हरा है। इस अभियान में जिले के प्रत्येक नगर, नगरपरषिद, नगरपालिका ग्राम, ग्राम पंचायत एवं सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा । इसी कड़ी में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमझोर में साफ सफाई का कार्य किया गया। साफ-सफाई के दौरान लोगों को गंदगी न फैलाने एवं सामुदायिक परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने की सपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, श्री राजेश तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, शिव कुमार तिवारी, पवन कुमार तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
