किल कोरोना अभियान के प्रथम दिवस 23 हजार 687 परिवारों का किया गया सर्वे –

( मण्डला )

कोराना वायरस के नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए चलाए जा रहे किल कोराना अभियान के प्रथम दिवस मंडला जिले में 23 हजार 687 परिवारों का सर्वे करते हुए 1 लाख 4 हजार 922 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान 606 गर्भवती महिलाएं भी चिन्हित की गई हैं।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी विकासखण्ड में 54 सर्वे दलों द्वारा 4 हजार 112 परिवारों का सर्वे करते हुए 20 हजार 593 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बिछिया में 51 दलों द्वारा 640 परिवार के 3 हजार 200 लोगों का, बीजाडांडी में 25 दलों द्वारा 1 हजार 862 परिवारों के 7 हजार 311 लोगों का, घुघरी में 32 सर्वे दल द्वारा 1 हजार 949 परिवारों के 8 हजार 478 लोगों का, मवई में 32 दलों द्वारा 2 हजार 839 परिवारों के 15 हजार 669 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी प्रकार मोहगांव में 25 दलों द्वारा 1 हजार 720 परिवारों के 8 हजार 95 लोगों का, नैनपुर में 42 सर्वे दल द्वारा 5 हजार 153 परिवारों के 24 हजार 75 लोगों का, नारायणगंज में 29 दलों द्वारा 2 हजार 550 परिवारों के 7 हजार 650 व्यक्तियों का, निवास में 24 सर्वे दल द्वारा 2 हजार 326 परिवार के 7 हजार 388 लोगों का तथा मंडला शहर में 5 दलों के द्वारा 536 परिवारों के 2 हजार 463 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सर्वे दल द्वारा बम्हनी विकासखण्ड में 14, बिछिया में 72, बीजाडांडी में 56, घुघरी में 37, मवई में 85, मोहगांव में 64, नैनपुर में 163, नारायणगंज में 25, निवास में 83 एवं मंडला शहर में 7 गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया। उल्लेखनीय है कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 5 से 15 जुलाई के मध्य घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से कोरोना संक्रमण व अन्य रोगों का परीक्षण किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें