स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ’’किल कोरोना’ अभियान प्रारंभ

कटनी  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल से पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के जड़मूल से नष्ट करने के विशेष अभियान स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ’’किल कोरोना’’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के सहित कटनी जिले में अभियान के लिये गठित 225 सर्वेदलों ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है।

            किल कोरोना अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक अनवरत चलेगा। स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ’’किल कोरोना’’ में समस्त शहर और ग्राम वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण सर्विलांस टीम द्वारा किया जायेगा। जिसमें एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर का सर्वे कर प्रत्येक परिवार के सदस्यों की स्क्रनिंग करेंगे। इस दौरान टीम मोबाईलधारी व्यक्तियों के मोबाईल पर आरोग्य सेतु डाउनलोड करायेंगे और मलेरिया, डेंगू, बुखार, दस्त या कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों की जानकारी सार्थक एप के प्रपत्र में भरेंगे। गठित दल प्रतिदिन कम से कम 100 घरों का सर्वेक्षण कर 500 की आबादी को कवर करेंगे। कटनी जिले में कुल 225 सर्वे टीम बनाई गई हैं। जिनमें बड़वारा में 21, बरही में 15, बहोरीबंद में 30, ढीमरखेड़ा में 34, रीठी में 22, विजयराघवगढ़ में 37, कन्हवारा में 47 तथा कटनी अर्बन में 18 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा सर्वे टीमों की मॉनीटरिंग के लिये 95 सुपरवाईजर भी लगाये गये हैं। कटनी जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 15 लाख 31 हजार 240 में से प्रतिदिन कम से कम एक लाख 883 व्यक्तियों को कव्हर करते हुये 15 जुलाई तक अभियान पूर्ण किया जायेगा। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सभी जिलेवासियों से उनके घरों में पहुंचने वाले सर्वे दलों को सही-सही जानकारी देकर अभियान में सहयोग की अपील की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें