शासकीय मिडिल स्कूल मिण्डल में स्वच्छता अभियान व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

(झाबुआ)  स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल मिण्डल में स्वच्छता अभियान व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को दिनचर्या में अपने घर आसपास , स्कूल , मोहल्ले में साफ-सफाई के महत्व व स्वच्छता के साथ निरोग रहना एवं विभिन्न नशीलें पदार्थों से दूरी बनाएं रखने के लिए विस्तारपूर्वक नाटक, गीत, नारे शपथ आदि के माध्यम से समझाईश दी गई। इस आयोजन में शाला के समस्त बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

साथ ही शाला के श्री शैलेन्द्र कुमार डेनियल, एच. एम. व श्रीमती मधु जोशी, श्रीमती शिल्पा डामोर, श्रीमती मंगली भूरिया, श्रीमती राजेश्वरी हाड़ा अध्यापिकाएँ व कैलाश अमलियार पैसा मोबिलाइजर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कलापथक दल से श्रीमती कुसुम भूरिया एवं श्रीमती सुमन सलाम का विशेष सहयोग रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें